सोनभद्र

नगर की बेटी खुशबू सोनी ने रचा इतिहास, यूपीपीसीएस में 26वां स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) नगर की होनहार बेटी खुशबू सोनी ने अपने परिवार ही नहीं बल्कि समाज, क्षेत्र, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे नगर में गर्व का माहौल है।
पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने खुशबू सोनी के आवास पहुंचकर उन्हें यूपीपीसीएस परीक्षा में शानदार 26वां स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि खुशबू की लगन और परिश्रम ने यह साबित कर दिया है कि सफलता के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। साथ ही यह मिथक भी टूटा है कि केवल बड़े शहरों और प्रतिष्ठित स्कूलों से पढ़कर ही सफलता हासिल की जा सकती है।
उन्होंने चयनित बेटी को राष्ट्र निर्माण में अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने की सलाह दी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सकें।
ज्ञात हो कि खुशबू सोनी के पिता स्वर्गीय राजकुमार सोनी, जो नगर के एक बर्तन व्यवसायी थे, का वर्ष 2022 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस कठिन परिस्थिति में परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन खुशबू ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने अपने भाइयों को भी प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप उनके दो भाई इंजीनियर बने और स्वयं उन्होंने यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
इस अवसर पर राम प्रसाद यादव, प्रमोद यादव (सपा नगर अध्यक्ष), पारब्रह्म सिंह, मोहन जायसवाल, दीपक केसरी, आशीष केसरी, अजय सोनी, पवन सोनी, अक्षत सोनी, पियूष सोनी, चंदन सोनी, स्नेहा, काजल सहित कई लोग उपस्थित रहे और खुशबू को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App