सोनभद्र

मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) आज दिनांक 1 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र द्वारा शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन श्री बांके बिहारी मंदिर, रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सुनीता सांवरिया को अध्यक्ष, चित्रा जालान को सचिव एवं पूनम केडिया को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए शपथ दिलाई गई कि वे मंच के कार्यों को निष्ठा, लगन एवं उत्साह के साथ पूर्ण करेंगी।
इस अवसर पर यह भी विश्वास व्यक्त किया गया कि नई टीम के नेतृत्व में मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र आने वाले समय में जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रांत में अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से अलग पहचान बनाएगी।
कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष रितु जालान, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, सचिव रंजना अग्रवाल सहित पूनम खेतान, अनीता कानोड़िया, मीरा जालान, श्रेया जालान, ज्योति शर्मा, अनु केडिया, शशि केडिया, मंजू खेतान, सरोज जालान, अनीता थर्ड, सुनीता सराफ आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App