सोनभद्र

प्रापर्टी डीलर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा रिश्तो पैसो और रंजिश ने ली जान 3 गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) प्रापर्टी डीलर कुंवर मौर्य हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक महिला समेत कुल तीन लोगों को दबोचते हुए घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व नगदी भी बरामद की है। बुधवार को चुर्क स्थित पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने गिरफ्तार अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
एएसपी ने बताया कि 27 मार्च 2026 को थाना घोरावल में इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक कुंवर मौर्य की 22 मार्च की रात हत्या कर शव को मिर्जापुर के सिरसी डैम में फेंक दिया गया था। पुलिस द्वारा पहले ही शव बरामद कर जांच शुरू कर दी गई थी।1 अप्रैल को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने खुटहा बाईपास तिराहे पर घेराबंदी कर दो पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त में चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचू (मिर्जापुर), साहब लाल मौर्य (सोनभद्र), लीलावती (पत्नी साहब लाल) तीनों ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली।इनके पास से 5 मोबाइल फोन, कुल 2450 रुपये नगद बरामद किया।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक कुंवर मौर्य के साथ अभियुक्तों के कई विवाद चल रहे थे। बताया कि 7 लाख रुपये का लेन-देन, जो वापस नहीं किया जा रहा था। पारिवारिक रिश्तों में दखल और शादियां तुड़वाने के आरोप अभियुक्ता की पुत्री के नाम की जमीन बेचकर 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप व महिला और अन्य पर गलत नजर रखने के गंभीर आरोप भी था। इन सब कारणों से अभियुक्तों के मन में गहरा आक्रोश था, जिसने हत्या की साजिश को जन्म दिया। एसएसपी ने बताया कि 22 मार्च की शाम अभियुक्ता लीलावती ने कुंवर मौर्य को अपने घर बुलाया। खाना खिलाने और शराब पिलाने के बाद रात में सोते समय लीलावती, उसके पति साहब लाल और चन्द्रशेखर ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी।इसके बाद शव को साड़ी में लपेटकर कार की डिग्गी में रखा गया। चालक को धमकाकर साथ लिया गया और सिरसी डैम ले जाकर शव को पत्थर से बांधकर पुलिया से नीचे फेंक दिया गया। घटना के बाद सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फेंके गए और सिम कार्ड जला दिए गए। तीनों अभियुक्त फरार होकर रिश्तेदारियों में छिपते फिर रहे थे। पुलिस टीम को मिली सफलता घोरावल पुलिस की सक्रियता से आखिरकार तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App