सोनभद्र

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में मेधावी छात्रों का सम्मान उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राजकीय इंजीनियरिंग कालेज सोनभद्र में सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शाखाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पूरे कालेज परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।सम्मानित छात्रों में आदर्श पांडेय (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) ने 9.09 एसजीपीए, अंजली जायसवार (माइनिंग इंजीनियरिंग) ने 8.73, सत्यम दुबे (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) ने 8.45 तथा आस्था पाठक (इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग) ने 8.18 एसजीपीए प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निदेशक प्रो. के.एस. वर्मा एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रवि प्रताप सिंह ने छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कालेज प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App