सोनभद्र

प्राथमिक विद्यालय जलजलिया महुली में चौपाल लगा ग्रामीणों को किया गया साइबर जागरूक

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलजलिया महुली स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक विशेष साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में पुलिस टीम द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पुलिस टीम ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो उसे तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए। समय रहते सूचना देने से ठगी गई राशि को वापस पाने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।पुलिस टीम ने कहा कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक को क्लिक न करें।किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक ओटीपी या पिन साझा न करें।बैंक अधिकारी बनकर आने वाली फर्जी कॉल से सावधान रहें।
सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सुरक्षा सेटिंग्स को मजबूत रखें और अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें।
चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे,जिन्होंने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी की सराहना की और भविष्य में सतर्क रहने का संकल्प लिया।अभियान का नेतृत्व थानाअध्यक्ष बीजपुर राजेश सिंह द्वारा किया गया।उनके साथ साइबर टीम में उपनिरीक्षक कमलाकान्त आरक्षी कृष्ण,सरोज,अमितकुमार,श्रीकृष्ण
महिला आरक्षी निहारिका मौजूद रही

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App