सोनभद्र

नन्हें कदमों का गर्मजोशी से स्वागत बीजपुर के परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र का उल्लासपूर्ण आगाज

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।चिलचिलाती धूप के बीच बुधवार का दिन परिषदीय विद्यालयों के नन्हें छात्र-छात्राओं के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया।परीक्षा के बाद जब बच्चे स्कूल पहुंचे,तो वहां का नजारा किसी उत्सव से कम नहीं था।शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के अंतर्गत जरहा न्याय पंचायत के विद्यालयों में बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बेहद उत्साहजनक रही।स्कूल के गेट पर शिक्षकों की टोली ने बच्चों का स्वागत किसी विशिष्ट अतिथि की तरह किया।जैसे ही बच्चे स्कूल परिसर में दाखिल हुए शिक्षकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और माथे पर तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।शिक्षकों के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार को देखकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और उनका उत्साह दोगुना हो गया।जरहा न्याय पंचायत के लगभग सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव जैसा माहौल देखा गया।स्कूलों को सजाया गया था ताकि पहले दिन बच्चों को घर जैसा सुरक्षित और आनंदमय वातावरण मिल सके।कम्पोजिट विद्यालय बीजपुर की प्रधानाधियापिका ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बच्चे स्कूल को बोझ न समझें बल्कि खेल-खेल में सीखने की इस प्रक्रिया का आनंद लें।पहले दिन का यह स्वागत बच्चों के मन में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करेगा।बच्चों के स्वागत के इस अनूठे तरीके की अभिभावकों ने भी काफी सराहना की।उनका कहना है कि इस तरह के स्वागत से बच्चों का स्कूल जाने के प्रति डर खत्म होता है और वे नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित होते हैं। स्कूल पहुंचे बच्चों को नए सत्र की पाठ्यपुस्तकों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App