सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में बिजली व्यवस्था बदलने पर आक्रोश ग्रामीणों ने एजीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।एनटीपीसी रिहंद परियोजना द्वारा वर्तमान बिजली व्यवस्था को हटाकर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को लागू करने के निर्णय ने स्थानीय राजनीति और जनमानस में उबाल ला दिया है। मंगलवार को समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी के एजीएम मानव संसाधन राजेश गोईपोइ से मुलाकात कर इस फैसले के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने एजीएम को सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट किया कि एनटीपीसी प्रशासन बिना स्थानीय जनता को विश्वास में लिए अपनी बिजली व्यवस्था को बदलने की तैयारी कर रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि जबरन यूपीपीसीएल लागू करने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और वर्तमान में मिल रही सुविधाओं में कटौती होगी।बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास और सीएसआर गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। एजीएम राजेश गोईपोइ का सकारात्मक रुख देख कर ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया ।समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट और स्थानीय निवासियों ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था बदलने का निर्णय तत्काल वापस नहीं लिया गया,तो क्षेत्र की जनता बड़े पैमाने पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से सिद्धार्थ गुप्ता, जावेद, गोपाल गुप्ता, सुदर्शन पाल, काशी गुप्ता, विश्राम सागर प्रधानपति, रूपेश कुमार,भागीरथी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App