सोनभद्र

रामनवमी पर म्योरपुर में भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
चैत्र मास के पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को म्योरपुर कस्बे में भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और

हर ओर भक्ति की धारा बहती नजर आई।
शोभायात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ, जिसके बाद यह कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती रही। यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोषों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। रास्ते में जगह-जगह

श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। घरों और दुकानों पर लगाए गए केसरिया ध्वजों ने पूरे कस्बे को भगवामय रंग में रंग दिया।
इससे पूर्व युवाओं ने बाइकों पर केसरिया ध्वज लहराते हुए एक विशाल रैली निकाली, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का संचार कर दिया। शोभायात्रा के दौरान युवाओं द्वारा लाठी-डंडों के हैरतअंगेज करतब भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इन करतबों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की। इसके अलावा कई स्थानों पर शरबत वितरण भी किया गया। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़, सोनाबच्चा अग्रहरि, दीपक सिंह, लालता प्रसाद जायसवाल, बसंत पासवान, सहदेव तिवारी, ब्रह्मदेव तिवारी, गणेश जायसवाल, सुनील अग्रहरी, शेषनाथ तिवारी, अमरकेश सिंह, विरेन्द्र सोनी, लिलासी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह, आशीष अग्रहरी, सुधीर कुमार, राहुल जायसवाल, मोनू जायसवाल, शशांक अग्रहरी, दीपक अग्रहरी, अमित रावत और होरी लाल पासवान, ओम अग्रहरि, शनि सिंह,राजीव रंजन सिंह,विजेंद्र गुप्ता, विवेक शाही, रजनीश तिवारी,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे और शोभायात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर नजर बनाए रखी। उनकी सतर्कता के चलते आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में घायल पीआरबी जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस महकमे में शोक वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर से मिलने पहुंचे विधायक समेत तमाम नेता टैंकर की टक्कर मे तीन घायल कोन पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में प्रधानपति सहित 10 लोगो का किया चालान कोन पुलिस को बड़ी सफलता, 10 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार धन उगाही ब्लैकमेलिंग कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले गिरोह का धीरेंद्र चौधरी,नागेश सिंह ने पर्दा... स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर लव वर्मा गाय को गाय नही कमाई बना दी गई - शंकराचार्य पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के वारंटी को किया गिरफ्तार भेजा जेल जनहित मुद्दों को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Download App