सोनभद्र

राम वनवास का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु गूँजी चौपाइयां

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।स्थानीय दुधहिया देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के आठवें दिन शुक्रवार को प्रभु राम के वनवास का मार्मिक प्रसंग सुनाया गया।कथा व्यास राममोहन दास रामायणी जी ने जब अपनी ओजस्वी वाणी में राम-सीता और लक्ष्मण के अयोध्या त्याग का वर्णन किया तो पांडाल में उपस्थित सैकड़ों भक्तों की आँखें नम हो गईं।कथा के क्रम को आगे बढ़ाते हुए रामायणी जी ने कहा कि राम का वनवास केवल एक राजा के पुत्र का निष्कासन नहीं बल्कि अधर्म के विनाश की भूमिका थी। उन्होंने बताया कि कैसे पिता के वचनों को निभाने के लिए श्रीराम ने सहर्ष राजसी सुखों का त्याग कर दिया। उन्होंने कहा जहाँ राम हैं वहीं अयोध्या है।इस दौरान राम वन गमन के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।कथा के बाद भक्तों ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जिससे पूरा बीजपुर क्षेत्र भक्तिमय हो गया।आयोजन के विशेष अनुष्ठान के तहत नौ देवियों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता के नौ रूपों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा के अंतिम चरण में पहुंचने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है।आरती के उपरांत उपस्थित जनसमूह के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App