सोनभद्र

रिहंदेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़*

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी परिसर में स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में नवरात्रि एवं रामनवमी उत्सव बड़े हीं धूमधाम से मनाया गया। उन्नीस मार्च को कलश स्थापना के साथ प्रतिदिन सुबह चंडी पाठ एवं सायं श्री रामचरित मानस पाठ (नवाह परायण) विद्वान पंडितों के द्वारा किया गया। बीस मार्च को नवरात्रि एवं नववर्ष पर परिचर्चा का आयोजन किया गया; जिसमें अनेक श्रद्धालुओं एवं विद्वत जनों ने भाग लिया। 21मार्च को स्थानीय कलाकारों द्वारा भव्य देवी जागरण किया गया। सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने देवी जागरण में भाग लेते हुए भक्तिरस का आनंद लिया। 22 मार्च को मंदिर समिति ने विद्यार्थियों के लिए धार्मिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें अलंकृत को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

23 मार्च को श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से मंदिर परिसर में मंत्र जाप किया गया। 24 मार्च को भव्य रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और भक्तों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया । 25 मार्च को देवी स्तुति प्रतियोगिता में अनेक छात्र-छात्राओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया जिसमें डीएवी की छात्रा कशिश उपाध्याय को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। वैभव विश्वकर्मा ने वाद्ययंत्र बजाकर सबका मन मोह लिया। 26 मार्च को साहित्यिक अंताक्षरी प्रतियोगिता में रीतिका शुक्ला को प्रथम घोषित किया गया। 27 मार्च को प्रातः चंडी पाठ एवं श्री रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद हवन पूर्णाहुति, ध्वज पूजन तथा कन्या पूजन किया गया। नौ कन्याओं के पूजन के उपरांत लगभग सौ कन्याओं को भोजन कराया गया एवं दक्षिणा दिया गया। बारह बजे भय प्रकट कृपाला दीन दयाला भजन के साथ श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। तदुपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने परियोजना प्रमुख संजय असाटी के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, उपमहाप्रबंधक निशांत कमल, राकेश राय, प्रमोद द्विवेदी, संजय कुमार के साथ मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। इस कार्यक्रम में डीएवी के प्राचार्य राजकुमार के साथ सोनभद्र जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे खड़िया से पधारे ए एम सिंह, संदीप कुमार, राबर्ट्सगंज के पवन कुमार, ओबरा से रिचा वाजपेई, विनिता जायसवाल, प्रियंका शुक्ला, गुरूप्रीत काॅर, रेणुकूट की सीमा सिंह आदि ने भी रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राम वनवास का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु गूँजी चौपाइयां रिहंदेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़* बेंडिया हनुमान मंदिर में भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव पर सोहर और मंगल गीत पर झूमे भक्त रामनवमी पर शिक्षा को नई दिशा डायट परिसर में बीएसए कार्यालय का भव्य उद्घाटन मेला मे जेवर चोरी गिरोह सक्रिय कमल नयन दुबे अलर्ट मोड पर चलाया सघन चेकिंग विराट शिव गुरु महोत्सव समारोह का होगा आयोजन बभनी पुलिस ने साइबर ठगी के 3600 रुपये वापस कराए बड़े ही हर्षो उल्लास से बेलकप मे मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती नवरात्रि मे कोन पुलिस की बड़ी कारवाई 4.94 किलो गाजा के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार दरवाजा खुलवाकर मां-बेटी पर हमला, लाठी-डंडे से सिर फोड़ा — थाने में तहरीर
Download App