सोनभद्र

कोन में रामनवमी पर निकाला भव्य जुलूस,श्री राम की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) चैत्र मास के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को कोन कस्बे में भव्य शोभायात्रा एवं झांकी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
शोभायात्रा की शुरुआत कस्बा स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके उपरांत जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए खेतकटवा देवी मां मंदिर पहुंचा और वहां से पुनः पूरे बाजार का भ्रमण करता हुआ रामलीला मैदान में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान विभिन्न झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए मार्गों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। भक्तगण ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अनुज तिवारी, सुमेर शर्मा, हृदय निवास पाण्डेय, हरिशंकर वर्मा, पुष्पराज, रमेश चतुर्वेदी, लल्लन तिवारी, वाचस्पति तिवारी, ग्राम प्रधान संतोष पासवान, दिनेश गुप्ता, संतोष जायसवाल,विजयशंकर,विकास जायसवाल, सुशील जायसवाल, सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों रामभक्त उपस्थित रहे।
समापन स्थल रामलीला मैदान में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक आयोजनों को भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App