सोनभद्र

फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक व 3.110 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल व 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में थाना कोन पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चौमास पहाड़ी के पास ग्राम बागेसोती क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक बोरी में रखे तीन बंडलों में कुल 3 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक कीपैड मोबाइल, 200 रुपये नकद तथा फर्जी नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर CG16AH1415, वास्तविक नंबर UP64AZ6401) भी बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद (28 वर्ष) पुत्र जलील अहमद, निवासी गिधिया थाना कोन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आबकारी अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं।
इस संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राकेश राय, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र वर्मा (चौकी प्रभारी बागेसोती), हेड कांस्टेबल रामप्रवेश कुशवाहा, हेड कांस्टेबल विनय यादव, हेड कांस्टेबल इन्द्रबली राय, कांस्टेबल मंटू सिंह एवं कांस्टेबल अशोक कुमार यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App