सोनभद्र

म्योरपुर में “सुरक्षा एवं सुशासन” कार्यक्रम, गोद भराई व अन्नप्राशन का आयोजन

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
विकासखंड म्योरपुर के सभागार में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “सुरक्षा एवं सुशासन” कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को लेकर गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिनका लाभ अब आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।

इस दौरान आंगनबाड़ी से जुड़े बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंगारंग माहौल बना दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार विधिवत संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी म्योरपुर दिनेश मिश्रा, एडीओ पंचायत अजय सिंह, सीडीपीओ म्योरपुर, बीओ पीआरडी विकास दुबे, एडीओ कोऑपरेटिव संतोष राय, लेखाकार प्रमोद कुमार चौबे सहित क्षेत्र के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App