सोनभद्र

कोन ईदगाह में अदा की गई ईद-उल-फित्र की नमाज

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) पवित्र रमज़ान माह के पूरे रोजे रखने के बाद आज मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ नमाज़ अदा की। सुबह से ही मौसम भी सुहावना बना रहा, मानो प्रकृति स्वयं ईद की खुशियों में शामिल हो गई हो।
बच्चे, बूढ़े और युवा सभी नए वस्त्र धारण कर ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे तथा नमाज़ अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कोन स्थित जामा मस्जिद में सुबह करीब नौ बजे ईद की नमाज़ अदा की गई, जिसमें मौलाना मुस्तकीम साहब ने नमाज़ पढ़ाई। नमाज़ के बाद मस्जिदों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला, जहां लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। बच्चे भी अपने दोस्तों के साथ खुशियां बांटते दिखे।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह मयफोर्स क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को ईद की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली, जहां बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
कार्यक्रम में कोन सदर लियाकत अली, खजांची ईद मुहम्मद, नायब सदर समीम सिद्दीकी, नायब खजांची राजू रहमानी, मुमताज, डॉ. समीउल हसन, अयूब खां, मंसूर अली, एजाज, उमर खान, ग्राम प्रधान खेमपुर सरफराज, शब्बीर, हबीब सहित हजारों लोग उपस्थित रहे और नमाज़ अदा की।
ईद का यह पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App