सोनभद्र

चाचीकला पुलिया के पास तीन गोवंश तस्कर गिरफ्तार तीन बैल पिकअप बरामद

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर थाना कोन क्षेत्र के चांची कला पुलिया, ग्राम मझगवां के पास पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कारवाई किया है। इस दौरान पिकअप वाहन संख्या UP64 BT 0260 से तीन गोवंश (बैल) को अवैध रूप से ले जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि तस्कर चोपन व जुगैल क्षेत्र से गोवंश खरीदकर झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल वध हेतु ले जा रहे थे।
पुलिस ने मौके से तीनों गोवंशों को सुरक्षित बरामद कर लिया तथा वाहन को भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना कोन मे मुकदमा अपराध संख्या 42/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कारवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
ओम प्रकाश पुत्र बिफन खरवार निवासी पटवध चोपन
सुदर्शन राम पुत्र कल्लन राम निवासी पटवध टोला मुरैया चोपन
उमेश राम पुत्र रिवन राम निवासी रेडिया चोपन

गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र वर्मा, उपनिरीक्षक लालजी यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, हेड कांस्टेबल शिवकुमार व कांस्टेबल अशोक कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से कारवाई किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App