सोनभद्र

करहिया में किसान बैठक आयोजित, जैविक खेती व पोषण वाटिका पर दिया गया प्रशिक्षण

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा म्योरपुर विकास खंड के ग्राम करहिया में शनिवार को किसान बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों को जैविक खेती एवं जैविक पोषण वाटिका के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को बताया गया कि वर्तमान समय में व्यावसायिक प्रशिक्षण क्यों आवश्यक है और इससे उनकी आय में किस प्रकार वृद्धि की जा सकती है। साथ ही चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई, जिससे अधिक से अधिक किसान इससे जुड़ सकें।
बैठक में गौपालक किसानों को जैविक खाद निर्माण के लिए वर्मी बेड (पिट) वितरित किए गए, ताकि वे घर पर ही जैविक खाद तैयार कर सकें और खेती की लागत को कम कर सकें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जानकधारी, वर्तमान ग्राम प्रधान राज नारायण, पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद, किसान प्रशिक्षक श्याम सुंदर, मोबिलाइजर बुद्धिनारायण, संच प्रमुख रामसिंगार तथा आचार्या अंजना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान, महिलाएं एवं माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने जैविक खेती अपनाने में रुचि दिखाई और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने का संकल्प लिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App