सोनभद्र

पिपरी पुलिस ने 2 शातिर चोर को भारी मात्रा मे चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पिपरी पुलिस ने 2 शातिर चोर को भारी मात्रा मे चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार। थाना पिपरी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 44/2026 धारा 305(3) बीएनएस मुकदमा अपराध संख्या 45/2026 धारा 331/305(ए) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटनाओं का थाना पिपरी पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुर्धवा मोड़ से रनटोला मार्ग स्थित जंगल क्षेत्र मे दबिश दी गई। मौके पर चोरी का सामान छिपाकर ले जाने की तैयारी कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसमें 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पूछताछ मे अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर सुनसान घरों एवं दुकानों की रेकी कर रात्रि में चोरी की घटनाएं करते थे तथा चोरी का सामान जंगल में छिपाकर बाद में औने पौने दाम में बेच देते थे।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. उदय राज पुत्र लक्ष्मण अगरिया निवासी सूपाचुआ म्योरपुर
2. राजेश कुमार उर्फ बहिरा पुत्र रामजीत अगरिया निवासी सूपाचुआ म्योरपुरफरार आरोपी
01. मुन्नालाल पुत्र रामधनी निवासी सूपाचुआ म्योरपुर
02.जवाहिर पुत्र चरकू निवासी सूपाचुआ म्योरपुर

बरामदगी का विवरण
01 छोटा फ्रिज (ब्लैक/ग्रे)
01 बड़ा पुराना फ्रिज (WHIRLPOOL)
01 फर्राटा पंखा (ZIGMA)
01 एलईडी टीवी (XIAOMI)
01 सेट टॉप बॉक्स (TATA SKY)
01 गैस सिलेंडर (इंडियन)
ट्रैक्टर पार्ट्स – एक्सल, क्राउन हाउजिंग, क्राउन शाफ्ट, ब्रेक सेट, बेबिन हाउजिंग, हाइड्रोलिक

गिरफ्तार करने वाली टीम
कुवर सिंह रेणुकूट चौकी इंचार्ज
हे का शंकर लाल थाना पिपरी
का सुनील कुमार थाना पिपरी
का अजीत कुमार थाना पिपरी

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App