सोनभद्र

जर्जर हो चुकी बख्रिहवा बीजपुर मार्ग को लेकर उपमुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)शुक्रवार को बजरंग दल काशी प्रान्त के प्रान्त सह संयोजक संदीप गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात किया और बीजपुर बख्रिहवा जर्जर चुकी खूनी सड़क के निर्माण के लिए एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सह समरसता प्रमुख राजेश सिंह, गौरक्षा प्रमुख विजय सिंह शामिल रहे।उन्होंने उपमुख्यमंत्री को बताया कि बीजपुर से बखरिहवां मार्ग पिछले लगभग पांच वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में है और पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि इस मार्ग के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार एनटीपीसी रिहंद परियोजना से अनुरोध किया गया लेकिन वहां से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि सड़क को लोक निर्माण विभाग (PWD) को हैंडओवर किया जा चुका है। इसके अलावा जिलाधिकारी सोनभद्र एवं क्षेत्रीय सांसद को भी कई बार लिखित रूप में अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।प्रतिनिधियों ने गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण अब तक सैकड़ों लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं और भविष्य में भी जान-माल का खतरा बना हुआ है।
अंत में उन्होंने उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया कि क्षेत्र की जनता अत्यंत पीड़ित एवं परेशान है ऐसे में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App