सोनभद्र

क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ-एनएसपीसीएल ने किया रिहंद परियोजना का दौरा किया

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)गुरूवार को क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर), एनटीपीसी लिमिटेड एवं सीईओ-एनएसपीसीएल दिवाकर कौशिक ने एनटीपीसी रिहंद का दौरा किया। यह दौरा स्टेशन के प्रचालन, नवाचार और कर्मचारी सहभागिता की व्यापक समीक्षा के उद्देश्य से किया गाय।
अपने दौरे के दौरान कौशिक नें एफजीडी स्टेज-II एवं III, ऐश डाइक, 20 मेगावाट सौर संयंत्र सहित कंट्रोल रूम गए, जहाँ उन्होने संयंत्र की संचालन प्रणाली, सुरक्षा मानकों एवं नवीन तकनीकों के बारे में जानकारी ली तथा प्रगति की समीक्षा की।
इसके उपरांत कौशिक ने कर्मचारी विकास केंद्र में आयोजित स्थानीय युवाओं के कौशल विकास हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आईटीआई नक्टू की छात्राओं को साइकिल वितरण किया, जो एनटीपीसी की सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अपने दौरे के क्रम में कौशिक नें एसएमसी सदस्यों के साथ प्लांट प्रदर्शन एवं प्रचालन रणनीतियों पर समीक्षा करते हुये व्यापक विचार विमर्श किया। इसके बाद युवा अधिकारियों तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद स्थापित किया और सहयोगात्मक विकास को प्रोत्साहित किया।
तत्पश्चात उनके सम्मान में तरंग प्रेक्षागृह में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं एनटीपीसी गीत से हुआ। कौशिक का स्वागत करते हुये परियोजना प्रमुख संजय असाटी नें रिहंद स्टेशन की समृद्ध परंपरा और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ के कर्मचारियों द्वारा विविध आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। श्री कौशिक नें प्रस्तुतियों की सराहना करते हुये एनटीपीसी रिहंद की प्रचालन उत्कृष्टता के साथ- साथ समृद्ध सांस्कृतिक वातावरण को बढ़ावा देने के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App