सोनभद्र

सड़क हादसे में महिला की मौत

(मदन मोहन तिवारी)

दुद्धी। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में नेशनल हाइवे 39 के किनारे दुर्घटना ग्रस्त हालात में एक महिला का शव मिला। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिडर गांव निवासी महिला कौशल्या देवी 43 पत्नी रामेश्वर बैगा अपने घर से करीब पांच सौ मीटर दूर लौआ नदी के समीप सड़क किनारे शव मिला है। शव की हालत देखकर लग रहा है। कि कोई अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से महिला को बुरी तरह से गंभीर चोट लगने पर मौत हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर मृतक महिला के जेष्ठ सुदामा ने बताया कि महिला अक्सर टहलने निकलती थी। किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मारकर फरार हो गया। मेरा छोटा भाई रामेश्वर की मानसिक हालात सही नही है। जबकि इकलौता लड़का शिवम बाहर कमाने गया हुआ है। घर मे जिम्मेदार अभी कोई नही है। पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App