सोनभद्र

बिजली बिल में राहत पाने का अंतिम मौक 28 फरवरी तक उपभोक्ता उठाएं लाभ

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

विद्युत वितरण उपखण्ड म्योरपुर के अंतर्गत आने वाले सभी सम्मानित उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना का तीसरा और अंतिम चरण वर्तमान में चल रहा है जिसकी समय सीमा समाप्त होने के करीब है।उपखण्ड अधिकारी शिवम गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस योजना का लाभ लेने के लिए अब केवल 8 दिन का समय शेष बचा है।जो उपभोक्ता इस योजना के पात्र हैं उन्हें जल्द से जल्द अपना पंजीकरण और बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। 06 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय, विद्युत उपकेंद्र,सीएससी सेंटर या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।जिन उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण करा लिया है लेकिन अभी तक बकाया राशि जमा नहीं की है उन्हें भी 28 फरवरी तक पूर्ण भुगतान करना अनिवार्य है।विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते इस अवसर का लाभ उठाएं ताकि उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाली छूट मिल सके।विभाग ने राष्ट्र हित में बिजली बचाएं का संदेश भी साझा किया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App