सोनभद्र

उप प्रभागीय वनाधिकारी ने जैविक खेती की ली जानकारी


कठौंधी में पौध रोपण की तैयारियों का किया निरीक्षण

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम परिसर में शुक्रवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी अखिलेश सिंह पटेल और रेंजर जबर सिंह यादव ने जैविक खेती की बारीकियां समझी और जैविक खाद बनाने और रासायनिक तथा जैविक खाद से उत्पादन में फर्क को लेकर विशेषज्ञ शिव शरण सिंह से विस्तार से जानकारी ली।श्री सिंह ने कहा कि आज जैविक खेती हमारी जरूरत है।इससे पर्यावरण सरंक्षण के साथ मिट्टी की जैव विविधा बनी रहती है जबकि रसायन के ज्यादा प्रयोग से मिट्टी ऊसर हो रही है।जिसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। उन्होंने आश्रम ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और वन सरंक्षण में सहयोग की अपील की। इसके बाद कठौंधी वन क्षेत्र में पौध रोपण के लिए खोदे जा रहे गड्ढे का निरीक्षण किया तथा वन कर्मियों को आवश्यक हिदायत दी।उन्होंने कहा कि गड्ढा खोदते समय प्राकृतिक पौधों को नुकसान ना पहुंचाया जाए। और पौध रोपण के प्लान में स्थानीय पौधों का रोपण हो जो लोगों के काम आए और जंगल को भी घना बनाए।मौके पर गोविंद,चंद्रभान सहित अन्य वन कर्मी उपस्थित रहे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App