सोनभद्र

होली एवं रमजान माह के मद्देनजर विंडमगंज थाना परिसर मे हुआ पीस कमेटी का मीटिंग

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) होली एवं रमजान माह के मद्देनजर विंडमगंज थाना परिसर मे हुआ पीस कमेटी का मीटिंग।

बैठक की अध्यक्षता दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजेश राय द्वारा किया गया। बैठक में स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों एवं विभिन्न धर्मगुरुओं की सहभागिता रही। क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। साथ ही स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त कारवाई किया जायेगा। इस अवसर पर विंडमगंज थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App