सोनभद्र

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत म्योरपुर में पंचायत प्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत शनिवार को म्योरपुर ब्लॉक सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सदस्यों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), ब्लॉक पंचायत विकास योजना (BPDP) तथा जिला पंचायत विकास योजना (DPDP) की प्रक्रिया, योजना निर्माण, क्रियान्वयन एवं निगरानी के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों रोहित कुमार त्रिपाठी, विनय कुमार चौबे, संजु कुशवाहा एवं शाहीन बानो ने क्रमशः GPDP की कार्यप्रणाली, सतत विकास लक्ष्य (SDGs) तथा योजना निर्माण में समुदाय की भागीदारी पर प्रकाश डाला। एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में विकास कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना की कार्य प्रणाली को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने सतत विकास लक्ष्य की नौ थीमों में महिलाओं की विशेष भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया, जिससे महिला सशक्तिकरण को गति मिले।

अधिकारियों ने बताया कि योजनाओं का निर्माण गांवों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंच सके और पंचायतें आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, पोषण एवं आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान राजपति विश्वकर्मा, सुरेंद्र चंद्रवंशी, जगनारायण कन्नौजिया सहित कई ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App