सोनभद्र

65 साल बाद भी प्यासा बोदरा डॉड : आज भी सड़क, हैंडपंप और शुद्ध पानी का इंतजार

ग्रामीण चूहड़ और जलाशय के पानी से बुझा रहे प्यास, नेताओं-अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप


म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत पंडरी के बोदरा डॉड में सरकार की पहुंच और हर घर नल जल योजना की पाइप आधे टोले तक ही पहुंचा है और उसमें भी पानी आना बाकी है ।स्थिति यह है कि 1960 से अब तक 65 वर्षों में गांव तक ना पक्की सड़क बनी है ना ही ऊपर के टोले में एक भी हैंडपंप है न ही सरकारी कूप,।बीच टोले में एक निजी कुआं भी है जो जनवरी आते आते सुख जाता है।टोले के पूर्वी और उतरी क्षेत्र के लोग जलाशय और वही जलाशय किनारे चूहड़ खुद कर पानी से प्यास बुझा रहे है ,72 वर्षीय जयमंगल,सुरेंद्र, मंजू, सुरेश गौतम, अनिल, ओम प्रकाश,हरि, हंसलाल,देवी शरण आदि ग्रामीणों ने बताया कि हमरा गांव राम राज्य है हम लोग एक ही घाट पर जंगली जानवर,पशु एक ही घाट पर पानी पीते है कुछ लोग चूहाड़ से पानी लाते है कुछ लोग जलाशय से सीधे पानी लाकर प्यास बुझा रहे है।65 साल बीत गया।और आज भी उम्मीद के सहारे की कोई तो हम लोगो का दर्द समझेगा। तीन साल पहले तत्कालीन डी पीआर ओ और खंड विकास अधिकारी गांव में आए थे।और सोलर फ्लोराइड रिमूवल प्लांट लगवाने की जगह तक देख गए थे।बाद में वह प्लांट आठ किमी दूर चपरा टोले में लग गया।हर घर नल की पाइप भी आधे टोले तक पाइप बिछाया गया ।उपरोक्त ग्रामीणों का कहना है कि पानी के साथ सड़क की समस्या मुख्य है।चार किमी कच्ची सड़क को पक्की बनवाया जाए तो आधी समस्या दूर हो जाएगी। बताया कि लगभग 40 घरों के ढाई सौ की आबादी बुरी तरह परेशान है।लेकिन कोई नेता न अधिकारी हम लोगो की समस्या सुन रहे है। जय मंगल का कहना है कि विस्थापन का दर्द हम लोग 65 वर्षों से झेल रहे है आखिर हम लोगो का गुनाह क्या है जो पानी तक नसीब नहीं हो रहा है ।जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ग्रामीणों ने हर घर नल जल की पाइप सभी घरों तक पहुंचाने और तत्काल जल आपूर्ति की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App