सोनभद्र

ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर मे वृद्ध की मौत आधा दर्जन घायल

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंडी तिराहा के समीप वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव निवासी राम चंद्र पुत्र राम जीत की मृत्यु हो गई थी। घट वाले शव लेकर ट्रैक्टर ट्राली से अंतिम दाह संस्कार हेतु मझिगांव से हिन्दुआरी लेकर जा रहे थे कि मंगलवार की दोपहर चंडी तिराहा के आगे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली मे सवार करीब 11 लोग घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार मेडिकल कालेज लोढ़ी में भर्ती कराया गया है। वही खरपत्तू पुत्र जंगली निवासी भरहरी थाना जुगैल की मौके पर ही मौत हो गई। वही घायलों में इंद्रजीत पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मझिगाव राबर्ट्सगंज, अनिल पुत्र लख्खन निवासी अरौली चुर्क राबर्ट्सगंज, कृपा पुत्र राम करन निवासी सजौर राबर्ट्सगंज, राम पति पुत्र सुंदर निवासी सजौर राबर्ट्सगंज, राम प्यारे पुत्र कयर निवासी चपईल पन्नूगंज, रिंकू पुत्र राजू निवासी सजौर मझिगाव राबर्ट्सगंज, राम लखन पुत्र सोमारु निवासी अरौली राबर्ट्सगंज, सियाराम पुत्र सफेद लाल निवासी हिनौती घोरावल, जय राम पुत्र शोभनाथ निवासी ओईनी चौबे करमा, सुरेश पुत्र जगर नाथ निवासी अमउर शाहगंज शामिल है। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल माधव सिंह, लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमा शंकर सिंह फोर्स के साथ पहुंच कर सहायता में जुटे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App