सोनभद्र

सागोबाध में ब्लोरो के धक्के से घायल व्यक्ति की मौत

बरात से वापस जा रही ब्लोरो ने मारी थी टक्कर

बभनी सोनभद्र (अजीत पांडेय)

बभनी थाना क्षेत्र के फरीपान स्कूल के पास शुक्रवार को अनियंत्रित बलोरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी ।जिसमें दो लोग घायल हो गए।घायलों को सागोबाध प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।परिजन झारखंड के निजि अस्पताल में उपचार करा रहे थे कि अचानक शनिवार की तड़के घायल ने दम तोड दिया।
शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे बाइक सवार40 वर्षीय राम कलेश पुत्र रामजीत व 70 वर्षीय छोटेलाल पुत्र शिवनाथ सागोबाध बाजार की तरफ जा रहे थे कि अचानक सागोबाध से नौडिहा बारात लेकर जा रहे अनियंत्रित ब्लोरो ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गये।घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सागोबाध ले जाया गया जहां उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।परिजन उपचार के लिए झारखण्ड ले गए।जहां उपचार के दौरान शनिवार की तड़के घायल राम कलेश ने दम तोड दिया।परिजन सुबह शव लेकर बभनी पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App