सोनभद्र

राबर्ट्सगंज पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा कर 3 आरोपी को लूटा गया मोबाइल नकदी के साथ किया गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा कर 3 आरोपी को लूटा गया मोबाइल नकदी के साथ किया गिरफ्तार। राबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 1207/25, धारा 309(6), 351(2), 352, 317 बीएनएस से संबंधित लूट की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस टीम ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं 1000/- रुपये नकद बरामद कर लिए है। अंशु चन्द्रवंशी पुत्र सत्येन्द्र चन्द्रवंशी निवासी सिरसी, थाना पन्नुगंज ने सूचना दी थी कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें जबरन रोककर गाली गलौज करते हुए उनका मोबाइल फोन तथा 1000/- रुपये लूट लिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई की गई।पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटी गई सम्पूर्ण धनराशि एवं मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1 उमाशंकर चेरो, पुत्र लल्लन चेरो, निवासी परसौना कला, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
2 रंजीत कुमार बियार, पुत्र बृजमोहन बियार, निवासी वार परसौना, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
3 प्रदीप यादव, पुत्र मुन्नर यादव, निवासी वार परसौना, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र
2.मु0आ0 अवधेश प्रजापति चौकी लोढी थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद
3.मु0आ0 अमरजीत यादव चौकी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र
4.कां0 शशिकान्त सरोज चौकी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र
5.कां0 विकास राज पाण्डेय चौकी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App