सोनभद्र

शराब तस्करी की बड़ी साजिश का दुद्धी पुलिस ने किया खुलासा ट्रक सहित 65 लाख का अवैध शराब बरामद

सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) शराब तस्करी की बड़ी साजिश का दुद्धी पुलिस ने किया खुलासा ट्रक सहित 65 लाख का अवैध शराब बरामद। रजखड़ घाटी हाथीनाला दुद्धी मार्ग पर एक ट्रक (UP63 T6441) के अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना पर दुद्धी पुलिस मौके पर पहुँची। ट्रक की जाँच के दौरान पाया गया कि उसमें चावल की बोरियों के नीचे छिपाकर पंजाब मार्का अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप लादी गई थी। ट्रक के पलटने से तिरपाल फट गया तथा कई बोतलें टूटकर बिखरी मिली।

आबकारी विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर संयुक्त रूप से जांच की गई, जिसमें McDowell No.1 एवं Royal Challenge ब्रांड की शराब की कुल— 326 पेटियाँ + 169 प्लास्टिक बोरियों में कुल 15,669 बोतल, कुल मात्रा 5960.265 लीटर बरामद की गई। शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख तथा ट्रक की कीमत करीब ₹15 लाख, कुल ₹65 लाख है।

ट्रक के केबिन से बरामद बिल्टी, टैक्स इनवाइस एवं ई वे बिल में दर्ज वाहन संख्या वास्तविक ट्रक संख्या से भिन्न पाई गई, जिससे तस्करी की साज़िश की पुष्टि हुई। चालक और संबंधित व्यक्तियों की तलाश की गई पर कोई नहीं मिला।

घटना के संबंध में थाना दुद्धी मे मुकदमा अपराध संख्या 308/2025, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई किया जा रहा है।

बरामदगी का विवरण

1. अवैध अंग्रेजी शराब
326 पेटियाँ + 169 प्लास्टिक की बोरियाँ
कुल 15,669 बोतल
कुल मात्रा 5960.265 लीटर
अनुमानित कीमत: ₹50 लाख
2. एक अदद ट्रक
वाहन संख्या UP63 T 6441
अनुमानित कीमत: ₹15 लाख

फरार अभियुक्तो का विवरण
1. ट्रक संख्या UP63 T6441 का चालक नाम पता अज्ञात
2. ट्रक मालिक रविन्द्र नाथ यादव पुत्र दुधनाथ यादव, निवासी खरैला सराय पलटू गम्भीरपुर आजमगढ़

गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम

1. उ0नि0 हरिकेश राम आज़ाद, प्रभारी चौकी कस्बा दुद्धी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 जयशंकर राय, प्रभारी चौकी अमवार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 मो0 गनी शाह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 विनय चन्द भारती थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
7. हे0का0 अमरजीत कुमार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App