सोनभद्र

चाय पीते-पीते फल विक्रेता की हालत बिगड़ी, मौत

फाइल फोटो

तीन वर्ष पहले युवक की हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

बभनी सोनभद्र (अजीत पांडेय)

बभनी। थाना क्षेत्र के बभनी गांव में शनिवार की सुबह बभनी मोड पर स्थित एक फल व्यवसायी की मौत अचानक चाय पीते-पीते हो गई।बेहोशी की हालत में जब लोग अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।बभनी थाना क्षेत्र के देवनाटोला गांव निवासी राजू 27 पुत्र चंद्रबली की सुबह अचानक मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। वहीं बाजार वासियों को हैरान कर दिया।राजू बभनी मोड पर फल बेचता था और परिवार का पालन पोषण करता था।शनिवार की सुबह सुबह वह ब्रश मंजन कर रहा था कि अचानक उसकी हालत बिगड़ी और बेहोश हो गया। परिजन उसे ओझा के पास ले गए।इसके बाद होश आ गया।घर वापस आने के बाद फिर तबीयत बिगड गयी।परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उपचार करने ही जा रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई और मृत घोषित कर दिया।राजू की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी।अभी ढेड़ वर्ष का एक बालक है ।घटना ने परिवार के साथ साथ इस पास के लोगों को हैरत में डाल दिया।घटना के बाद पूरा बाजार में सन्नाटा छा गया।मौत अचानक कैसे हुआ यह बात लोगों को हजम नहीं हो रहा था।घटना की सूचना मेमो के जरिए पुलिस को दी गई। पुलिस जब पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करना शुरू किया तो परिजनों ने इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मेमो के आधार पर सूचना मिली है परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App