सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने म्योरपुर थाना औचक निरीक्षण कर कमल नयन दुबे को दिया दिशा निर्देश

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने म्योरपुर थाना औचक निरीक्षण कर कमल नयन दुबे को दिया दिशा निर्देश। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना म्योरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का विस्तृत भ्रमण कर थाना कार्यालय, अभिलेख कक्ष, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, मालखाना एवं शस्त्रागार सहित सभी महत्वपूर्ण शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि थाना परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखा जाये। सभी अभिलेखों को अद्यावधिक व सुव्यवस्थित रखा जाये। लंबित विवेचनाओं का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। शिकायतो के निस्तारण में पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाये। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए कि फरार अभियुक्तो एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान संचालित किया जाये। अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी आदि पर प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाये। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग, एरिया डामिनेशन एवं गश्ती गतिविधियों को और मजबूत किया जाये।

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसंपर्क की स्थिति का भी जायज़ा लिया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्रीय सुरक्षा से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App