सोनभद्र

प्रभु श्री राम मां जानकी का दिव्य विवाह हुआ संपन्न

विंढमगंज,सोनभद्र (सुमन गुप्ता )

थाने से सटे दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबंध श्री राम मंदिर मे बीती रात भगवान श्री राम जी का विवाह समारोह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महंत मनमोहन दास जी के सानिध्य में ब्रह्मचारी वेद मोहन दास जी के अगुवाई में बाजा गाज के साथ-साथ विशाल भंडारा आयोजित हुआ।
शुभ मुहूर्त अगहन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को पुजारी हृदयानन्द के नेतृत्व में भगवान श्रीराम के बारात में शामिल बारातियों का काफिला ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भक्ति संगीत में जय श्री राम, जय बजरंगबली ,बम बम भोले,का उद्घोष लगाते बाराती डीजे पर झुमते हुए झारखंड राज्य के बिलासपुर, हलवाई चौक,काली मंदिर , सब्जी मार्केट ,रामलीला ग्राउंड, हलवाई मोहल्ला, से निकलकर पुनः राम मंदिर पहुंचा जहां बारातियों के स्वागत में फूल माला, रीति रिवाज के लिए मौजूद महिलाएं ग्राम प्रधान तारा देवी,विमला देवी कुसुम देवी उर्मिला देवी सीता देवी अनीता देवी राधिका देवी संध्या देवी ने गोबर के लड्डू से परिछन के दौरान मधुर गाली गीत से स्वागत किया। शादी की

रस्म को पूरा करने के लिए वर पक्ष भगवान श्रीराम की ओर से हृदयानन्द तिवारी, संजय अग्रवाल, राकेश कुमार केसरी, पप्पू गुप्ता, संतोष जायसवाल, विजय चौरसिया शामिल हुए तथा कन्या पक्ष माता सीता की ओर से विनय उपाध्याय, नंदलाल केसरी, राजू उपाध्याय ,राम जी ,उदय कुशवाहा, रामचंद्र जायसवाल शामिल हुए। तत्पश्चात फूल माला से सजे विवाह मंडप में कन्या पक्ष से पुरोहित नंदलाल तिवारी व वर पक्ष से आनन्द दुबे ने पूरे विधि विधान के साथ विवाह की रस्म को पूरा किया। विवाह में शंख में पानी डालने व लावा मेराई की रश्म के लिए भाई विनय उपाध्याय ने पूरा किया। विवाह के दौरान मौजूद महिलाएं “लावा मेराव हो विनय भैया बहिनी तोहार”व मीठी-मीठी गालियों से बारातियों का स्वागत कर रही थी। भगवान श्री राम के विवाह में शामिल हुए इलाके के सैकड़ों बारातियों को भंडारे में प्रसाद स्वरूप तरह-तरह के व्यंजन परोसा गया। इस बीच थाना विंढमगंज प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने अपने पुलिस पीएसी के साथ बारात भ्रमण व विवाह के दौरान मौके पर मौजूद थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App