सोनभद्र

बिजली विभाग ने घर घर जाकर एक मुश्त बिजली बिल माफी योजना की दी जानकारी

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) बीजपुर राय कालोनी विद्युत उपखंड द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी योजनाओं और सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से घर घर जाकर उनको जागरूक किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बकाया बिजली बिलों पर मिलने वाली छूट और अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी देना था।
अवर अभियंता कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम ने घर घर जाकर बिल जमा करने व छूट पाने के लिए समझाया। विद्युत कर्मियों ने डोडहर,सिरसोती,मोटर गैराज, डूमरचुवा,जैसे विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते हुए लोगों को महत्वपूर्ण संदेश दिए। इसके दौरान बकाया बिजली बिल जमा करने पर मिल रही छूट, समय पर बिल भुगतान, अनधिकृत कनेक्शन न लेने और सुरक्षित विद्युत उपयोग जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कई योजनाएं चला रहा है, जिनका लाभ समय पर बिल जमा कर उपभोक्ता आसानी से उठा सकते हैं।

अवर अभियंता श्री शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा बिजली बकायेदारों के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना 2025-26’ चलाई जा रही है। इस योजना के तहत मूलधन में 25% की छूट और सम्पूर्ण ब्याज माफी का प्रावधान है। यह योजना “जल्दी आयें ज्यादा लाभ पायें” के सिद्धांत पर आधारित है।
इस योजना के अंतर्गत, 1 किलोवाट और 2 किलोवाट के समस्त घरेलू तथा 1 किलोवाट के वाणिज्यिक श्रेणी के वे उपभोक्ता, जिनका अंतिम भुगतान 31 मार्च 2025 से पूर्व हुआ है या जिन्होंने कभी भुगतान नहीं किया है, उन्हें विलंबित भुगतान अधिभार में शत प्रतिशत छूट के साथ मूलधन में भी भारी छूट मिलेगी। योजना का प्रथम चरण 01 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा हैं। इस जगरूकता अभियान में अवर कुलदीप शर्मा के साथ रितेश शर्मा टी2, तसव्वर अंसारी,रहमत अली
,गुलाब यादव,छोटेलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक
Download App