सोनभद्र

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर हुए भगवा ध्वज आरोहण के अवसर पर हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

सोनभद्र धर्म नगरी अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर हुए भव्य भगवा ध्वज आरोहण के अवसर पर मंगलवार को नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डा धर्मवीर तिवारी ने कहा कि संपूर्ण मानवता के लिए धर्म और कर्म का आदर्श स्थापित करने वाले भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बने भव्य और दिव्य मंदिर के शिखर पर, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरसंघचालक मोहन भागवत के करकमलों से, संत समाज की पवित्र उपस्थिति में विधिवत धर्मध्वज स्थापित हुआ। माता सीता और प्रभु श्रीराम के विवाह के पवित्र दिन पर यह ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ है। यह सनातन संस्कृति और रामभक्तों के लिए बहुत ही गौरव का दिन है।
इस अवसर पर समिति के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि यह धर्मध्वज प्रभु श्रीराम के जीवन और आदर्शों को जानने तथा उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
इसके पूर्व राम जानकी मंदिर के शिखर पर समिति के अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा नवीन भगवान ध्वज लगाकर मंदिर में स्थापित श्री राम दरबार की मूर्ति की दिव्य आरती की गई।
कार्यक्रम का समापन भक्तों में प्रसाद वितरण कर किया गया।
इस अवसर पर श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के अध्यक्ष, धर्मवीर तिवारी, महामंत्री प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेश बंसल, कौशल शर्मा, मनोज जालान नवल बाजपेई, मनीष खंडेलवाल, उमेश केसरी, प्रकाश श्रीवास्तव,चंदन केसरी, योगेश सिंह, विनोद केसरी, हर्ष केसरी,सत्यम सोनी अखिलेश कश्यप राहुल शर्मा झूरी मोदनवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण
Download App