सोनभद्र

पर्यावरण सरंक्षण और प्रदूषण के खिलाफ कलम चलाने वाले सम्मानित

मुंबई के अंतराष्ट्रीय फिल्म निर्देशक ने अंग वस्त्र भेट कर किया सम्मानित

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

जिला मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में सोमवार को जल और वायु प्रदूषण,पर्यावरण सरंक्षण के लिए कलम चलाने वाले पांच पत्रकारों को मुंबई के अंतराष्ट्रीय फिल्म निर्देशक देवेंद्र शिवाजी जाधव, फिल्म निर्माता सुरिंदर सिंह, मनवाधिकार कार्यकर्ता बंटी श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र भेट कर कलमकार,कौशलेंद्र पाण्डेय,जगतनारायण विश्वकर्मा, हैदर खान, देव प्रसाद विश्वकर्मा, अश्वनी सिंह को सम्मानित किया।फिल्म निर्देशक श्री जाधव ने कहा कि 15 सौ किमी दूर रह कर हम लोग सोनभद्र सिंगरौली के हालात की जानकारी मीडिया के जरिए जान सके और इस पर काम शुरू किया। कहा कि हम जिले के सभी पत्रकारों का दिल से आभारी है जो जिले की मूल समस्या हवा ,पानी के प्रति संवेदनशील है। कहा कि सोनभद्र और सिंगरौली के जो हालात है उसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल हो रहा है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखने वाले जगत नारायण विश्वकर्मा जो खुद कैंसर और फ्लोरोसिस से पीड़ित होते हुए भी कलम के साथ पर्यावरण कार्यकर्ता के रूप में मुश्किल हालात में काम कर रहे है।वह बहुत ही सराहनीय है। कहा कि सम्मानित पत्रकार साथियों को इस पुनीत लेखनी और कार्य के लिए हम सभी टीम के लोग साधुवाद देते है।बताया कि डाक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए हम यहां की समस्या को अंतराष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का प्रयास करेंगे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App