सोनभद्र

दुद्धी पुलिस ने ट्रक में छिपाकर ले जा रहे अंग्रेजी 1 करोड़ 35 लाख शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) दुद्धी पुलिस ने ट्रक में छिपाकर ले जा रहे अंग्रेजी 1 करोड़ 35 लाख शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजेश राय के निकट पर्यवेक्षण मे दुद्धी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल किया है।

मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना (बिहार) द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा रेणुकूट दुद्धी मार्ग, ग्राम कादल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 को रोका गया। तलाशी में ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 680 पेटी, 15120 बोतल, 6085.44 लीटर अंग्रेजी शराब (मैकडावल नं.1 एवं इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की ब्राण्ड) बरामद की गई। बरामद शराब व ट्रक की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये है। मौके से एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना दुद्धी पर मुकदमा अपराध संख्या 293/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी बभूता राम ने बताया कि ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 का स्वामी संजय सिंह देवड़ा निवासी रतलाम (राजस्थान) है। उसके द्वारा पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब लोड कराई गई थी। शराब की पेटियों को छुपाने के उद्देश्य से ट्रक में पीछे की तरफ धान की भूसी एवं लकड़ी के बुरादे लादे गए थे। ट्रक स्वामी द्वारा उसे चावल की बिल्टी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए थे, ताकि रास्ते में किसी भी जाच के दौरान इन्हे दिखाकर ट्रक को सामान्य मालवाहक बताकर निकल सके। उक्त शराब को बिहार राज्य में डिलीवर किया जाना था तथा डिलीवरी स्थल की अंतिम जानकारी उसे फोन पर दी जानी थी। अवैध तस्करी में प्रयुक्त शराब की असली बारकोड हटाकर उस पर दूसरा बारकोड चस्पा कर देते है। बरामद शराब पर भी बारकोड परिवर्तित पाए गए है। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहाँ अवैध शराब की अधिक कीमत मिलने से तस्करों को बड़ी आमदनी होती है। आरोपी इससे पहले भी शराब की ऐसे कई खेप इसी ट्रक मालिक के निर्देश पर ले जा चुका है।

बरामदगी का विवरण
1.680 पेटी (15120 बोतल) – 6085.44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
2.अशोक लीलैंड ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 – (अनुमानित मूल्य 35 लाख रुपये)
3.मोबाइल ।
4.नकद 10,200 रुपये ।
5.चार अदद कूटरचित प्रपत्र ।

गिरफ्तारी में सम्मिलित टीम
1.उ0नि0 हरिकेश राम आजाद, प्रभारी चौकी कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 जयशंकर राय, प्रभारी चौकी अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
3.उ0नि0 श्यामजी सिंह यादव, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह, हे0का0 मो0 खालिद खान, हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव, का0 आनंद कुमार यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App