सोनभद्र

25 नवम्बर को होगा दुद्धी में देश के नामचीन कवियों और शायरों का जमावड़ा

—- राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ होंगे कवि सम्मेलन व मुशायरा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

—- राष्ट्रीय कवि कमलेश राजहंस, जानी बैरागी, अखिलेश द्विवेदी, दमदार बनारसी, बिहारी लाल अम्बर, प्रीति पांडेय, प्रशान्त बजरंगी, इमरान बनारसी होंगे आकर्षक का केंद्र

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) राष्ट्रव्यापी कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत दुद्धी का ऐतिहासिक 40 वां कवि सम्मेलन एवं मुशायरा इस साल 25 नवम्बर को होने जा रहा है। वर्ष भर श्रोताओं को इंतजार कराने वाली कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में देश के नई नामी गिरामी कवियों एवं शायरों को आमंत्रित किया गया है। कौमी एकता समिति के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने बताया कि 25 नवंबर को तहसील परिसर में परंपरागत रूप से आयोजित की जाने वाली इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव सिंह गोंड़ होंगे। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता रामशकल पूर्व सांसद करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर भूपेश चौबे, अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रान्त रमेश मिश्रा और नगर चैयरमैन कमलेश मोहन, डॉ विश्राम अपर मंडलायुक्त मिर्जापुर मौजूद रहेंगे।

आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष मदन मोहन तिवारी ने बताया कि बुद्धिजीवी वर्ग के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों में हास्य व्यंग के राष्ट्रीय कवि कमलेश राजहंस, जानी बैरागी, अखिलेश द्विवेदी, दमदार बनारसी, बिहारी लाल अम्बर, प्रीति पांडेय, प्रशान्त बजरंगी, इमरान बनारसी।के आने की संस्तुति मिल चुकी है। आयोजन समिति के सचिव डॉ के0के0 चौरसिया ने बताया कि कौमी एकता सप्ताह भारत में सांप्रदायिक सद्भाव और विविधता में एकता के मूल्यों को बढ़ावा देने और सुदृढ़ करने के लिए मनाया जाता है। सभी सुधीजनों से इस ऐतिहासिक क्षण का भागीदार बनकर, मानस कवियों द्वारा प्रस्तुत देश विदेश की गतिविधियों, राजनैतिक हलचल समेत हास्य व्यंग्य आदि पर आधारित बेहतरीन प्रसंग से लुफ्त लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App