सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, शव पहुंचा घर मचा कोहराम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता):विगत गुरुवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के राय कालोनी निवासी मिस्त्री की छतीसगढ़ के रायपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।रविवार की सुबह उसका शव बीजपुर पहुंचने पर घर मे मातम छा गया।जानकारी के अनुसार राय कालोनी निवासी शाकिर हुसैन(27) पुत्र तसबेर कुशवाहा काफी समय से छतीसगढ़ के रायपुर में रहकर वाहन मिस्त्री का कार्य कर रहा था।गुरुवार की शाम वो सड़क किनारे खराब ट्रक को बनाने एक पिकप वाहन से गया था।खराब ट्रक को बनाने में देर रात हो गयी तो वो पिकप के कैबिन में सो गया शुक्रवार की अलसुबह एक तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने पिकप को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रायपुर के जिला चिकित्सालय में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शाकिर को मौत की खबर जैसे ही स्वजनों को मिली तो स्वजनों रायपुर की ओर चले गए।रविवार की भोर में उसका शव घर लाया गया।घर पर शव के आते ही घर मे कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App