सोनभद्र

महिलाओं की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना जरूरी

जनता के प्रति उत्तरदायित्व से सशक्त होगी पंचायतें

बनवासी सेवा आश्रम में दो दिवसीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन का समापन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में आयोजित दो दिवसीय ग्राम स्वराज सम्मेलन का शुक्रवार की शाम महिलाओं की भागीदारी,पंचायतों को सशक्त बनाने और पर्यावरण सरंक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।पश्चिम बंगाल से आई विशिष्ट अतिथि सामाजिक महिला कार्यकर्ता मनीषा बैनर्जी ने दूसरे दिन के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से समाज में बदलाव आयेगा। उन्होंने कहा कि मै इसके पक्षधर नहीं हूं कि मुझे दो बजे रात को सड़कों पर घूमने की आजादी मिले।हम चाहते है कि हम समाज के हक में बराबरी का दर्जा मिले।कहा कि महिलाएं शांति दूत है समाज में बदलाव महिलाएं का सकती है। तीसरी सरकार पंचायती राज के विशेषज्ञ डा चंद्रशेखर प्राण ने पंचायत में आम लोगों की भागीदारी पर जोर दिया और संविधान प्रदत्त कानूनी अधिकार की व्याख्या की।उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि को जनता के लिए जवाब देय होना चाहिए।और हम ग्रामीण सक्रिय होंगे तो जवाबदेही तय होगी। कहा कि बदलाव के लिए खुद को आगे आना होगा।शुभा प्रेम ने आश्रम कार्यक्रमों और वर्ष पर की रिपोर्ट प्रस्तुत की बताया कि बाल विवाह रोकने,,135 ग्राम स्वराज्य सभाओं में नियमित बैठक होने लगी है।280 झडगे आपसी समझौते से निपटाए गए।उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदम की जानकारी दी।सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद और दिल्ली की वसुधा ने क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या और स्वास्थ्य के प्रभाव की जानकारी दी और कहा कि केयरिंग कैपिसिटी के आकलन के बाद ही नए उद्योग लगाए जाए। एडीओ पंचायत अजय सिंह ने खुद की जिम्मेदारी की वकालत की और गांव को स्वच्छ रखने में सहयोग का आह्वान किया।मिशन समृद्धि के राज्य समन्वयक और अतिथियों द्वारा क्षेत्र के युवाओं को सफल प्रयास और नाटक ,अंताक्षरी के लिए सम्मानित किया। इसके पूर्व कर्म योगी स्वर्गीय प्रेम भाई के पुण्य तिथि पर प्रेरणा स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। मौके पर डा विभा प्रेम, देवनाथ सिंह,प्रिंस कुमार,पुतुल बहन,कमला प्रसाद, रविन्द्र जायसवाल, राखी जायसवाल,वसुधा,उमेश चौबे, रमेश,प्रदीप , राकेश , राम पाल जौहरी, अश्वनी सिंह, थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापित विमल सिंह,और संचालन शिवशरण सिंह ने किया।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल आज भी दूषित पानी पीने को मजबूर 500 ग्रामीण हर घर नल योजना नही पहुची बेलहत्थी के बड़वान के टोले तक
Download App