सोनभद्र

थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा “लुटेरी दुल्हन गैंग” का एक और सदस्य गिरफ्तार, ₹90,000 नकद व बोलेरो वाहन बरामद

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में, थानाध्यक्ष म्योरपुर श्री कमल नयन दूबे के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा “लुटेरी दुल्हन गैंग” के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण :*
पीड़ित रमेश कुमार पुत्र अजुबा राम निवासी पोसाना, हाल निवास आसाना, जिला जालौर (राजस्थान) द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से की गई शिकायत के आधार पर थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 143/25 धारा 316(2), 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़ित के बयान के आधार पर अभियोग में 309(1), 115(2), 352, 351(3) एवं 317(2) धाराओं की वृद्धि की गई।

आज दिनांक-07.11.2025 को अभियुक्त कृष्णानन्द मौर्य पुत्र रणजीत सिंह मौर्य निवासी ग्राम बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 28 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के ₹90,000/- (नब्बे हजार रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या UP64Q3123 बरामद किया गया।

*पूछताछ विवरण :*
गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा नन्द मौर्या ने पूछताछ में बताया कि वह “लुटेरी दुल्हन गैंग” का सक्रिय सदस्य है। यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें राजस्थान निवासी राजू माली विवाह हेतु वर पक्ष से संपर्क कर उन्हें झूठे विवाह के बहाने अपने जाल में फँसाता था। गिरोह के सदस्य नकली शादी कर वर पक्ष से मोटी रकम वसूलते थे और अवसर पाकर उनके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते थे। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों माया घसिया, रानी घसिया व रवि रंजन मौर्या के साथ मिलकर राजस्थान निवासी रमेश कुमार माली पुत्र अजुबा राम के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी विवाह कराया था। दिनांक 29.10.2025 को माया घसिया की बेटी रानी के साथ पीड़ित की नकली शादी वाहन बोलेरो में कराई गई। इसके बाद पीड़ित को छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाकर राबर्ट्सगंज लोढ़ी टोल प्लाजा से आगे हिन्दुआरी के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर किसी बहाने ₹10,000 नकद, सोने का मंगलसूत्र व चांदी की पायल लेकर अभियुक्तगण वहां से फरार हो गए।अभियुक्त ने बताया कि लूट की रकम में से ₹5,000 उसने स्वयं रखे तथा शेष ₹5,000 और आभूषण माया घसिया व रानी घसिया को दे दिए। उसने स्वीकार किया कि पूर्व में भी यह गिरोह राजस्थान के अन्य व्यक्तियों के साथ इसी प्रकार फर्जी विवाह कर धोखाधड़ी और लूट की घटनाएं कर चुका है। अभियुक्त को इस कार्य के लिए कुल ₹95,000 मिले थे। गिरफ्तारी के समय वह छत्तीसगढ़ मार्ग से झारखंड भागने का प्रयास कर रहा था कि पुलिस टीम द्वारा उसे धर दबोचा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त :*
1️⃣ कृष्णानन्द मौर्य पुत्र रणजीत सिंह मौर्य, निवासी ग्राम बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष।

*बरामदगी :*
लूट के ₹90,000/- (नब्बे हजार रुपये)
घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या UP64Q3123

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, थाना म्योरपुर
उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना म्योरपुर
हे0का0 प्रमोद कुमार यादव, थाना म्योरपुर
का0 मनोज कन्नौजा, थाना म्योरपुर
का0 रामजीत बिन्द, थाना म्योरपुर

थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई “लुटेरी दुल्हन गैंग” के विरुद्ध बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम Sonbhadra News: कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ... धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Download App