सोनभद्र

ग्राम स्वराज्य प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)विकास खंड के गोविंदपुर स्थित खादी ग्रामोद्योग भंडार परिसर में ग्राम स्वराज्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी, खादी ग्रामोद्योग सोनभद्र के प्रतिनिधि भीष्म सिंह, म्योरपुर के बीडीओ दिनेश कुमार मिश्रा एवं आश्रम की सचिव शुभा प्रेम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं रिबन काटकर किया।उद्घाटन के पश्चात सभी अधिकारियों ने प्रदर्शनी परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और उनके उत्पादों एवं उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में इस वर्ष स्थानीय ग्रामीण शिल्प और जैविक उत्पाद मुख्य आकर्षण रहे। स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्रामीणों ने जांच करवाकर लाभ उठाया। वहीं बेंत से बने घरेलू उपयोग के सामान, फ्लोराइड रिमूवल किट, महुआ एवं तीसी के लड्डू, और स्थानीय रूप से तैयार जैविक खाद को प्रदर्शनी में आने वाले लोगों ने विशेष रूप से सराहा।अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्राम स्वराज्य प्रदर्शनी से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर बढ़ाने और स्वावलंबन की दिशा में नया मार्ग मिलता है।इस दौरान जगत नारायण विश्वकर्मा,देवनाथ सिंह,विमल कुमार सिंह,नीता,प्रदीप,अभिषेक,सौरभ,संदीप सिंह,मुलायम सिंह,उपदेश,संकल्प समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग
Download App