सोनभद्र

तीन दिवसीय आध्यात्मिक करिश्माई साधना व वार्षिक पल्ली का निकला भव्य शोभायात्रा यात्रा

दुद्धी। स्थानीय कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कृपाओं की माता चर्च में चल रहे तीन दिवसीय आध्यात्मिक करिश्माई साधना व वार्षिक पल्ली भव्य शोभायात्रा यात्रा के साथ रविवार को सम्पन्न हुआ। शोभायात्रा फादर टाइट्स लोबो की अगुवाई में निकली। अध्यात्मिक सत्संग साधना का संचालन फादर विपिन, अनिल, लिमा रोस के द्वारा किया गया।

कृपाओं की माता चर्च दुद्धी रोमन कैथोलिक ईसाई समुदाय के लिए प्रांतीय तीर्थ स्थल घोषित है। जो मां मरियम को समर्पित है। यहां पर विभिन्न स्थानों से लोग आकर माता मरियम का दर्शन करते हैं। रविवार को माता को पालकी में सजा कर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें तीर्थयात्रियों ने भाग लिया। यह शोभायात्रा माता चर्च से रेलवे स्टेशन रोड से कलकलीबहरा, रामनगर, म्योरपुर बस स्टैंड होते बढ़नीनाला होकर पुन: चर्च पहुंच शोभायात्रा समाप्त हो गई। मुख्य इलाहाबाद धर्मप्रांत के प्रशासक फादर डॉ लुईस मसकरेहन्स ने कार्यक्रम को संपन्न कराई। मुख्य रूप से अध्यक्ष मनोज मिन्स, फादर वलेरियन डिसूजा, अनूप मसीह, पवन मसीह आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कस्बा चौकी इंचार्ज एम पी सिंह सहित पीएसी बल भारी संख्या में मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App