सोनभद्र

क्षेत्रीय क्रीड़ा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दुद्धी। सोमवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने माँ सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्जित कर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को खेल में रुचि लेना चाहिए। अभिभावकों को भी बच्चों को खेल के प्रति उत्साह देना होगा। खेल के माध्यम से शरीर व मानसिक रूप से मनुष्य स्वस्थ होता है। पेड़ के छाए कहा से मिल रहा। इस पर विचार करना होगा। सभी को वृक्षारोपण करने के लिए अपील कर रहा हूँ।
जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के छात्र-छात्राओं ने में ऊंची कूद 100 व 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ तथा जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, घन प्रक्षेप, भाला प्रक्षेप, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं सीनियर इत्यादि खेलों का आयोजन हुआ। दो दिवसीय खेलों का संचालन अमर सिंह, राकेश कनौजिया, लाल मोहम्मद एवं सत्यनारायण कन्नौजिया द्वारा सम्पन्न कराई गई। इस कार्यक्रम में जीजीआईसी प्रधानाचार्य डॉ रीतिका श्रीवास्तव, जीआईसी प्रिंसिपल अजय कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक, धन्नजय वर्मा, अनिल प्रजापति, चंद्र प्रकाश, अभिजीत त्रिपाठी, डॉ प्रीति शर्मा, वर्षा, गीता, अर्चना, मंजूलता, रुमण, प्रीती राज, समायरा खां, आदर्श तिवारी, सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App