सोनभद्र

रजखड़ घाटी में मिला नर कंकाल फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

दुद्धी। कोतवाली थाना से महज आधा किलोमीटर रजखड़ घाटी में सोमवार को एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। कोतवाली पुलिस नर कंकाल को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस घटना को हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा गांव जाने वाली मार्ग पर हुई एक महिला की हत्या वाली घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। यह घटना बीते 13 दिन पहले एक लावारिस हालात में महिला की हत्या कर फेंक दिया गया था। जिसकी सूचना हाथीनाला पुलिस ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में बताई थी। हालांकि हाथीनाला पुलिस ने लावारिस शव का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि बिहार पटना के एक किसी गाँव के प्रेमी अपने प्रेमिका को भगाकर गुजरात में पहुँच शादी कर लिया था। लड़की के परिजनों ने भगाने के मामले से आक्रोशित हो गए थे। लावारिस महिला का शिनाख्त जांच के दौरान गुजरात पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर जांच में जुटी हुई है। गुजरात पुलिस ने युवक से पूछताछ किया तो हत्यारोपी युवक ने बताया कि दुद्धी कोतवाली थाना से महज आधे किमी दूर रजखड़ घाटी के आखिरी मोड़ पर करीब सौ फीट गहरे खाई में लड़के का शव एक प्लास्टिक के तिरपाल में लपेटकर फेक दिया गया है। गुजरात पुलिस द्वारा मिले लोकेशन पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुँच देखा तो वाकई में कंकाल पड़ा हुआ है। जंगली जानवरों ने शव को नोंच अलग अलग हिस्सों में फैलाया हुआ था। जबकि बारिश में शव के टुकड़े बह भी गए थे। घटना स्थल पर मुह का जबड़ा, पैर व रीढ़ की हड्डी, कुल्हा और बाल बरामद हुई। जिसे कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। उक्त घटना की सूचना पर सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह व फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App