सोनभद्र

औरहवाँ में दो महीने से खराब ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह ग्राम पंचायत के औरहवा उत्तर टोला में पिछले दो महीने से बिजली आपूर्ति बाधित है। यहां का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।बिजली न होने से ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है: रात में जहरीले जीव-जंतुओं का डर बना रहता है। छात्रों की पढ़ाई लिखाई में समस्याएं हो रही हैं। पेयजल समेत अन्य समस्याओं को लेकर भी ग्रामीण परेशान दिखाई दे रहे हैं।ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों से तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीण
सुबलाल सिंह, जगर नाथ, मंगला प्रसाद, भुनेश्वर, मानसिंह, सतवंती, रंजना, लीलावती, लक्ष्मी देवी, बिंदु देवी, संगीता, बसंती देवी, सोनमती, दसमत, रंजना और अनीता समेत कई ग्रामीण प्रदर्शन में शामिल हुए ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App