सोनभद्र

प्रभु श्रीराम व भरत का मिलन देख श्रद्धालुओं के छलके आंसू

दुद्धी। तहसील मुख्यालय के श्रीसंकट मोचन मंदिर चौक पर शनिवार की देर शाम आसमान से पुष्प वर्षा के बीच प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुधन के मिलन होते ही समूचा इलाका जय श्री राम के उदघोष से गूंज उठा। श्रीसंकट मोचन मंदिर के प्रांगण में विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति द्वारा आकर्षक ढंग से सजाये गए मंच पर जनक नंदनी एवं भक्त हनुमान के साथ मंचासीन हुए चारों भाइयों के नयनाभिराम झांकी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे।
शनिवार की शाम करीब 4 बजे तहसील परिसर स्थित रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम माता जानकी व वीर हनुमान के साथ अयोध्या की ओर कुच करने के लिए रथ पर सवार होकर निकल पड़े। शोभायात्रा रामनगर, बस स्टैंड होते हुए बीड़ी पत्ता गोदाम तक गई। लोग जगह जगह रथ को रोककर पूजन अर्चन करते रहे। यह सिलसिला शाम साढ़े सात बजे तक चलता रहा। रथ जैसे ही मुख्य चौक स्थित संकट मोचन मंदिर के समक्ष पहुंचा उनका जोरदार स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम की खड़ाऊ रख उनकी ध्यान में लीन भरत एवं शत्रुधन के समक्ष हनुमान जी पहुंचे और प्रभु श्रीराम के आगमन की सूचना दी। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन की खबर सुनते ही भैया भरत प्रभु श्रीराम की एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े और उनसे लिपट गये। इस बीच चारों भाइयों के मिलन का भाव विह्वल कर देने वाला मंचन दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की आँखें भर आईं। वहां घंटों पूजन अर्चन के बाद रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का चाक चौबंद इंतजाम प्रशासन द्वारा किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज जयशंकर राय, म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे समेत भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान डटे रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के संरक्षक देवनारायण जायसवाल, नंदलाल, रविन्द्र जायसवाल, दिनेश आढ़ती, अध्यक्ष कन्हैया लाल, महामंत्री सुरेन्द्र गुप्ता, दुर्गा पूजा समिति संरक्षक चंद्रिका बाबू आढ़ती, गणेश जौहरी, भोलानाथ आढ़ती, राकेश श्रीवास्तव, रामजी पांडेय, डॉ मिथिलेश जायसवाल, रूपेश जौहरी, जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल, विकास क्लब अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, रुपेश जौहरी, मोती अग्रहरि, ऋषभ मिश्रा, संदीप गुप्ता, राजेश समेत माँ काली दुर्गा पूजा समिति, पंचदेव मंदिर पूजा समिति, रामनगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष,महामंत्री समेत तमाम पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App