सोनभद्र

शिक्षा सम्मान समारोह में दर्जनों मेधावी हुए सम्मानित

क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद जयश्री प्रसाद गुप्त के स्मृति में प्रथम सम्मान समारोह सम्पन्न

दुद्धी,सोनभद्र- क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद जयश्री प्रसाद गुप्त के सपनों को साकार करने के लिए रविवार को जयश्री फाउंडेशन ने दर्जनों मेधावियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ रामजीत यादव ने कहा कि गुरु जी ने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिये हैं। गरीब व कमजोर तबके के बच्चों की पढ़ाई धनाभाव के कारण कभी भी प्रभावित नही होने दी।वे हमेशा ऐसे बच्चों के फीस व पठन-पाठन में चढ़-बढ़कर मदद करते रहे।उन्हीं के विचारों जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से फाउंडेशन ने क्षेत्र के होनहार बच्चों को आज सम्मानित करने का काम किया है।विशिष्ट अतिथि डॉ लवकुश प्रजापति, रामपाल जौहरी,राजकुमार मद्धेशिया समेत दर्जनों वक्ताओं ने गुरु जी के संस्मरण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए,उनके स्मृति में फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की।समारोह अध्यक्ष चेयरमैन कमलेश मोहन ने गुरु जी के जीवन वृतांत पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके शिक्षा की कारवां को आगे बढ़ाने के लिए फाउंडेशन की सराहना की। इसके पूर्व क्षेत्र के सभी प्रमुख स्कूल के दर्जनों होनहार बच्चों को एक वृहद कार्यक्रम के तहत सम्मानित व प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों का सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी।जिसमें सैकड़ो विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें प्रथम स्थान सेंट मेरी स्कूल के कक्षा 7 के विद्यार्थी हरिओम, द्वितीय स्थान श्रीराम पब्लिक स्कूल के कक्षा 7 के विद्यार्थी श्रीजन अग्रहरि एवं तृतीय स्थान जेम्स इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थी आनंद शंकर पांडेय ने प्राप्त किया। इसके अलावा विभिन्न शैक्षिक क्षेत्रों में परचम लहराने वाले ईशांत मोहन पुत्र शैलेश मोहन (शिक्षक) को साइंटिस्ट की परीक्षा में अव्वल आने के लिए, ड्राइंग एवं स्क्रेचिंग के लिए सूर्यांश कुशवाहा पुत्र रामानुज कुशवाहा, प्रांतीय कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाली सुहाना कुमारी, सेंसर पर आधारित प्रोजेक्ट में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए, प्रांतीय प्रतियोगिता वैदिक गणित में द्वितीय स्थान लाने वाले प्रतीक चौबे,राज और नवीन को, प्रांतीय ज्ञान-विज्ञान एवं खेलकूद में अव्वल आने वाले सोनम कुमारी,वैष्णवी कुमारी व सुहाना कुमारी और हारमोनियम वाद कला कुशलता में काजल व सूचि को सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।संचालन अविनाश कुमार ने किया। इस मौके पर फाउंडेशन दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,रविन्द्र जायसवाल, संस्थापक इंद्रावती देवी,पदाधिकारी विवेक तिवारी,राकेश कुमार गुप्ता, पीसी गुप्ता, सौरभ कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू
Download App