सोनभद्र

आरएसएस स्वयंसेवकों ने नगर में किया पथ संचलन

दुद्धी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को नगर स्तर पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन का जुलूस निकाला। दुद्धी के खेल मैदान में आयोजित पथ संचलन में मंच पर जिला संघ चालक रविन्द्र जायसवाल, नगर संघ चालक अमरनाथ उपस्थित रहे।

राजीव जी ने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष पर समाज में सात विषयों को लेकर विशेष अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार को संगठित करें। भजन भोजन भ्रमण साथ करें। कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वेदेशी अपनाने, नागरिक कर्तव्य, संविधान की सम्मान के साथ शताब्दी वर्ष हेतु जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समाज मे स्वच्छता के साथ सामाजिक समरसता को बनाएं रखे। आगामी कार्यक्रम हर घर सम्पर्क, हिन्दू सम्मेलन, युवा सम्मेलन, समाजिक समरसता, सद्भावना बैठक होना है। पथ संचलन खेल मैदान से शुरू हुआ रामनगर मोड़, चौराहा, तहसील मोड़, श्री संकट मोचन मंदिर, अमवार तिराहा, पत्ती गोदाम होते हुए पुनः खेल मैदान में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक, भाजपा पदाधिकारी और नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे।

नगर की युवतियां व महिलाओं ने जगह जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वयं सेवकों के अभिनंदन किया।

जिला पर्यावरण संयोजक नंदलाल जी, श्रवण सिंह गोंड़, बालेश्वर चौरसिया, जिला ग्राम्य विकास संयोजक नंदलाल एडवोकेट, जिला समरसता प्रमुख अरुणोदय जौहरी, कृष्ण देव, जिला प्रचारक योगेश जी, नगर प्रचारक वशिष्ठ जी, सत्यम, रितेश, मनोज अन्य लोग शामिल रहे।

पथ संचलन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर राय, एसएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी, विंढमगंज थानाध्यक्ष, म्योरपुर थानाध्यक्ष सहित पीएसी बल मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App