सोनभद्र

समाज मे जागरूक होना बहुत जरूरी है-प्रिया नारायण (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन)

दुद्धी। इंहरव्हील क्लब दुद्धी में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण ने कम्पोजिट विद्यालय कादल में छात्राओं को सेनेटरी पैड, खेल सामग्री का किट वितरण किया। सोमवार को इच्छिता कैम्पस में श्री गणेश जी के मूर्ति को दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इंहरव्हील क्लब दुद्धी के सदस्यों ने डिस्ट्रिक चेयरमैन प्रिया नारायण के साथ दुद्धी बनवासी सेवा आश्रम छात्रावास में आदिवासी छात्रा को सिलाई केंद्र पर उपहार भेंट किये गए। दुद्धी बाजार में सब्जी दुकानदारों को छतरी व कैप वितरण किया।

इसके पूर्व में कादल गांव के कम्पोजिट विद्यालय में छात्रों को सम्बोधित करते हुए महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज ने कहा कि बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त रहें। जिसमे पंच, किक, ब्लॉकिंग, और गले का छुड़ाना, हाथ का छुड़ाना, बाल का छुड़ाना, कन्धे का छुड़ाना आदि सुरक्षा के दाॅंव-पेंच बताये।

इन्हरव्हिल क्लब की ओर से लगातार किये गए विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए अध्यक्ष राखी जायसवाल सचिव मनोरमा जायसवाल ने कहा कि क्लब द्वारा लगातार क्षेत्र में किये गए कार्यों को बारीकियों से मुख्य अतिथि को अपनी उपलब्धियों की रिपोर्ट बताई। डिस्ट्रिक चेयरमैन प्रिया नारायण ने कहा कि क्लब के सदस्यों को काम करने की ललक बहुत है। क्लब बहुत बेहतर काम कर रही है। आज के समय मे समाज मे जागरूक होना बहुत जरूरी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक में जागरूकता लाना बहुत जरूरी है। शिक्षित लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है। इस अवसर पर क्लब की डॉ विभा, अनिता मिश्र, एडिटर तारा जायसवाल, माधवी जायसवाल, कुसुम गुप्ता, अनुपमा, स्वाति झा, आभा जायसवाल, विनीता मसीह, सीमा पाल, रेखा श्रीवास्तव, प्रियंका, सिमा यादव, कृति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव स्वाति झा ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App