सोनभद्र

समाज मे जागरूक होना बहुत जरूरी है – प्रिया नारायण (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन)

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) इंहरव्हील क्लब दुद्धी में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण ने कम्पोजिट विद्यालय कादल में छात्राओं को सेनेटरी पैड, खेल सामग्री का किट वितरण किया। सोमवार को इच्छिता कैम्पस में श्री गणेश जी के मूर्ति को दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इंहरव्हील क्लब दुद्धी के सदस्यों ने डिस्ट्रिक चेयरमैन प्रिया नारायण के साथ दुद्धी बनवासी सेवा आश्रम छात्रावास में आदिवासी छात्रा को सिलाई केंद्र पर उपहार भेंट किये गए। दुद्धी बाजार में सब्जी दुकानदारों को छतरी व कैप वितरण किया।
इसके पूर्व में कादल गांव के कम्पोजिट विद्यालय में छात्रों को सम्बोधित करते हुए महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज ने कहा कि बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त रहें। जिसमे पंच, किक, ब्लॉकिंग, और गले का छुड़ाना, हाथ का छुड़ाना, बाल का छुड़ाना, कन्धे का छुड़ाना आदि सुरक्षा के दाॅंव-पेंच बताये।
इन्हरव्हिल क्लब की ओर से लगातार किये गए विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए अध्यक्ष राखी जायसवाल सचिव मनोरमा जायसवाल ने कहा कि क्लब द्वारा लगातार क्षेत्र में किये गए कार्यों को बारीकियों से मुख्य अतिथि को अपनी उपलब्धियों की रिपोर्ट बताई। डिस्ट्रिक चेयरमैन प्रिया नारायण ने कहा कि क्लब के सदस्यों को काम करने की ललक बहुत है। क्लब बहुत बेहतर काम कर रही है। आज के समय मे समाज मे जागरूक होना बहुत जरूरी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक में जागरूकता लाना बहुत जरूरी है। शिक्षित लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है। इस अवसर पर क्लब की डॉ विभा, अनिता मिश्र, एडिटर तारा जायसवाल, माधवी जायसवाल, कुसुम गुप्ता, अनुपमा, स्वाति झा, आभा जायसवाल, विनीता मसीह, सीमा पाल, रेखा श्रीवास्तव, प्रियंका, सिमा यादव, कृति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव स्वाति झा ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App